जमशेदपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कदमा मार्केट स्थित सोनल वीडियो के समीप संस्था के पंजीकृत कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का दिन भी है। सभी सदस्यों ने फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को और मजबूत बनाने तथा फोटोग्राफी से जुड़े लोगों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्यों मुकेश प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, यश प्रजापति और उज्ज्वल दत्ता की मौजूदगी रही। सचिव दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश, सह सचिव राजेश और बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई एवं विनय कुमार सहित कार्यकारी सदस्य रंजीत सिंह गाबरी, रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश और रवि कुशवाहा उपस्थित रहे। पूर्व कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
समारोह में एसोसिएशन के 75 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सदस्यों को पहचान पत्र भी प्रदान किए गए। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

