Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

8 अगस्त को झामुमो जिला समिति की बैठक, शिबू सोरेन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की होगी समीक्षा

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 8 अगस्त (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे चाईबासा परिषदन हॉल में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी।

बुधराम लागुरी ने बताया कि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, जिला स्तरीय वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी प्रखंड और नगर समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में दो प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। पहला, 4 अगस्त 2026 को आयोजित दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता, जनभागीदारी और भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श होगा।

बैठक में दूसरा प्रमुख विषय झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय करना होगा। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यक्रमों को बेहतर और व्यापक तरीके से आयोजित करने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी की भागीदारी से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Related Post