Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

हल्दीपोखर की जर्जर सड़कों से लोगों को मिली बड़ी राहत, गड्ढों की भराई शुरू

हल्दीपोखर: लंबे समय से जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों की समस्या से जूझ रहे हल्दीपोखर के लोगों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण रोजमर्रा की आवाजाही बेहद कठिन हो गई थी। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण का टेंडर पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक संजीव सरदार ने तत्काल सड़क के गड्ढों की भराई कराने का निर्देश दिया।

निर्देश के बाद संजीव सरदार फैंस क्लब के सदस्य सैयद समीउल्लाह के नेतृत्व में हल्दीपोखर के विभिन्न इलाकों में सड़क के गड्ढों की भराई का कार्य कराया गया। इस पहल से सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार हुआ है और लोगों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गड्ढों की भराई से फिलहाल राहत मिली है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का स्थायी कार्य भी जल्द शुरू होगा, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

Related Post

You Missed