Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

बाइक चोरी के प्रयास में युवक धराया, ग्रामीणों ने की पिटाई

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सलाउद्दीन आलम, पिता खलील मियां बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक एक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे दबोच लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी बाइक चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।

Related Post