Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

29वीं बार प्लेटलेट्स दान कर इंद्रजीत सिंह ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए 29वीं बार प्लेटलेट्स दान किया। टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती एक गंभीर मरीज के लिए आपातकालीन स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर उन्होंने बिना किसी विलंब के ब्लड सेंटर पहुंचकर प्लेटलेट्स डोनेट किए।

इंद्रजीत सिंह अब तक कुल 29 बार रक्त अवयव दान कर चुके हैं, जिनमें 2 बार रक्तदान और 27 बार प्लेटलेट्स दान शामिल है। उनकी यह निरंतर सेवा जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश भी दे रही है।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने लोगों, विशेषकर युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त या प्लेटलेट्स दान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक स्वस्थ व्यक्ति का यह छोटा-सा प्रयास किसी गंभीर मरीज की जान बचाने के साथ एक परिवार की उम्मीदों को भी कायम रख सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रूप से प्लेटलेट्स दान कर मानवता की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

इस दौरान आगाज़ संस्था के परमिंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे।

Related Post