Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

सुंदरनगर के रीदय टोला तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरुवाडूंगरी पंचायत के रीदय टोला स्थित छोटा तालाब से मंगलवार को 60 वर्षीय रंजीत दास का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब के पास जुट गए और इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान रीदय टोला निवासी 60 वर्षीय रंजीत दास के रूप में हुई है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि, रंजीत दास की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

सुंदरनगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

Related Post