Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

भतीजे समीर भुईयां के निधन पर पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने जताया गहरा शोक

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अपने भतीजे समीर भुईयां के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। समीर भुईयां, उनके बड़े भाई कृष्ण भुईयां के पुत्र थे। पीलिया से पीड़ित समीर का शुक्रवार को बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

दुलाल भुईयां ने अपने शोक संदेश में कहा कि समीर का इस तरह असमय दुनिया छोड़ जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है और शब्दों में इस पीड़ा को व्यक्त करना संभव नहीं है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, “भगवान दिवंगत समीर भुईयां की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मेरे बड़े भाई कृष्ण भुईयां और पूरे परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

समीर भुईयां के निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Post