चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोड़हाई गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मोहर्रम जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ हमलावरों ने एक युवक की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने आए उसके चाचा को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बंद कर कुछ हमलावर मोहम्मद आबिद के घर में घुसे। उन्होंने पहले परिवार वालों से पानी मांगा और फिर शाहजहा को खोजना शुरू कियाशाहजहां के सामने आते ही हमलावरों ने टांगी और भुजाली से उसकी जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में उसकी जांघ की मांसपेशियां बुरी तरह कट गईं और अत्यधिक खून बहने लगा। भतीजे को लहूलुहान देख जब चाचा शबीर मियां उसे बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उनके सीने के दोनों तरफ चाकू से वार कर दिया। शबीर के सीने में कुल 13 टांके (एक तरफ 9, दूसरी तरफ 4) लगे हैं और उनका हजारीबाग में इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल शाहजहां ने बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, तीन दिन पहले शाहजहां और आरोपियों के बीच बहस हुई थी। मोहर्रम के बाद इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठक होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी बाप-बेटे, फरहान और फैजान (पिता- साजिद अंसारी) की पहचान कर ली गई है। पुलिस कहा कि परिजनों की आवेदन के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
चतरा में खूनी खेल: पानी पीने के बहाने घर में घुसे हमलावर, टांगी-भुजाली से पैर काटकर युवक की हत्या; चाचा गंभीर

