कोडरमा जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लतबेधवा गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान सजना कुमारी पिता बसंत नारायण सिंह ग्राम लतबेधवा थाना जयनगर के रूप में हुई है। मृतका अपने मायके में सोमवार की रात्रि दुपट्टे के सहारे फंदे से झुलकर दे दी जान। मृतका का विवाह 12 फरवरी 2026 को मरकच्चो निवासी अमर सिंह 26 वर्ष पिता महेंद्र सिंह से हुई थी। सूचना पाकर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतका के पिता बसंत नारायण सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा है की दामाद अमर सिंह 26 वर्ष समधी महेंद्र सिंह 55 वर्ष एवं समधिन आशा देवी 50 वर्ष पर अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपए के लिए मेरी पुत्री को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार के यहां शादी थी । शादी में शामिल होने के लिए अपनी पुत्री सजना कुमारी को 18 जून को ससुराल से लाये थे । शादी समारोह से 22 जून को 9 बजे रात अपने घर लतबेधवा पहुंचे इसी बीच मेरे दामाद का मोबाइल फोन पर काल आया और मेरी पुत्री से बातचीत होने लगी । बहुत देर तक बातचीत होने पर हमलोगों अपने कमरे में सोने चले गये और मेरी पुत्री सजना कुमारी दूसरे कमरे दरवाजे बंद कर सोने चली गई। सुबह मेरी पत्नी झाड़ू लगाने के बाद 6 बजे अपनी पुत्री को आवाज लगाकर दरवाजा खोलने को कहा । किसी प्रकार की आवाज नहीं आने पर हमलोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा । मेरी पुत्री दुपट्टे से पंखे पर झुली हुई थी। आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इधर दबे जुबान ग्रामीण कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं ।

