चाईबासा : आदिवासी विकास समिति धूमकुड़िया चाईबासा के तत्वाधान में आयोजित छठे समर कैंप 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह 21 जून 2026 को श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपस्थित थे।
समारोह में बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के महत्व और समाज के बेहतर निर्माण पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नितिन प्रकाश ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समर कैंप के दौरान बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा छह से सात तक के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी और विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नितिन प्रकाश द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सांत्वना पुरस्कार संस्था के सचिव कृष्णा कछप ने प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान समर कैंप के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने काफी सराहा।
आयोजन को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के साथ मुण्डुएदल की शिक्षिका अनीता टोप्पो, श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय की शिक्षिका निशा कुमारी, डीएवी की शिक्षिका अन्नू कुजुर और संस्था के डोमा मिंज, वीरेंद्र उरांव, भगवानदास तिर्की, कृष्णा कच्छप, भरत भूषण खलखो, हरीश लकड़ा, संचू तिर्की, कंदरू टोप्पो, रमेश लकड़ा, बबला रजक, गंगा लकड़ा, गौरी शंकर टोप्पो, किशोर लकड़ा, धर्मा तिग्गा, राजेश लकड़ा, संजय तिग्गा, पन्ना कछप, राजू तिग्गा, संगम तिर्की और जीतन लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

