Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

परिमल नाथवानी की राज्यसभा जीत पर पश्चिमी सिंहभूम भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। चाईबासा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के विकास और जनता की उम्मीदों की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में नाथवानी के अनुभव से झारखंड से जुड़े विकास के मुद्दों को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व, सुशासन, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को भी इस सफलता से जोड़ते हुए कहा कि देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नाथवानी के पुनर्निर्वाचन से झारखंड के उद्योग, आधारभूत संरचना, खेल, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में संजय पांडे, रंजन प्रसाद, चंद्र मोहन तियू, रविशंकर विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, मुकेश कुमार, रोहित दास, अनूप प्रसाद, रितेश कुमार, अजय झा, राजेश खंडेलवाल, सौरभ प्रसाद, पिंटू, सुखमति बीरूवा, राम अवतार राम, रवि उल्लास नाग, अनिल सिंह, रवि मछुआ, अनिल मोदक, पप्पू राय, मोटू कारवां और नीतीश विश्वकर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिमल नाथवानी को जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Post