Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

राज्यसभा चुनाव 2026 : सबसे अमीर प्रत्याशी बने परिमल नाथवानी, संपत्ति 754 करोड़ रुपये से अधिक*

रांची* : झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। नामांकन के साथ दाखिल शपथ-पत्र के अनुसार उनके पास कुल 754.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि उनकी वार्षिक आय 35.70 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार परिमल नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसके बदले उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 24.99 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होती है। उनकी पत्नी की वार्षिक आय भी 4.09 करोड़ रुपये है, जो कई प्रत्याशियों की कुल संपत्ति के बराबर है।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार वैद्यनाथ राम की कुल संपत्ति 4.56 करोड़ रुपये है। उनकी वार्षिक आय 15.52 लाख रुपये बताई गई है। दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पास 1.91 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है और उनकी सालाना आय 11.93 लाख रुपये है।

दिलचस्प बात यह है कि चुनाव मैदान में उतरे तीनों उम्मीदवार करोड़पति हैं, लेकिन परिमल नाथवानी की वार्षिक आय ही अन्य प्रत्याशियों की कुल संपत्ति से कई गुना अधिक है। शपथ-पत्र के अनुसार किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और उम्मीदवारों की संपत्ति व आय का यह खुलासा भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Post