Breaking
Thu. Jun 25th, 2026

रेल यात्रा के किस्से बनेंगे इनाम ,31 जुलाई तक भेजें हिंदी में वृत्तांत

कोडरमा ।। भारतीय रेल यात्राओं के अनुभवों को साहित्यिक पहचान देने के लिए रेल मंत्रालय ने रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2026 की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में देशभर के नागरिक हिंदी में अपने यादगार रेल सफर के अनुभव भेजकर नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। योजना के तहत प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये का है। इसके अलावा 5 प्रतिभागियों को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में 4-4 हजार रुपये दिए जाएंगे। चयनित रचनाओं का प्रकाशन रेलवे बोर्ड करेगा और उनका प्रतिलिप्याधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। वृत्तांत पूरी तरह हिंदी में, मौलिक और स्वरचित होना चाहिए। शब्द सीमा 3000 से 3500 शब्द है। प्रविष्टि डबल स्पेस में टाइप कर, पृष्ठ संख्या और चारों ओर एक इंच हाशिया के साथ भेजनी होगी। साथ में नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल और शब्द संख्या अलग पृष्ठ पर लिखनी है। सरकारी कर्मचारियों को अनुशासनात्मक मामला लंबित न होने का प्रमाण और गैर-सरकारी को आपराधिक मामला दर्ज न होने की घोषणा देनी होगी। प्रविष्टियां 2 प्रतियों में 31 जुलाई 2026 तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कक्ष संख्या-316, कॉफ़्मो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली 110002 के पते पर भेजें। अंतिम तिथि के बाद या एक प्रति भेजने पर प्रविष्टि निरस्त होगी। यह पहल हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने के साथ रेल यात्राओं से जुड़ी संवेदनाओं को राष्ट्रीय मंच देने का अहम कदम है।

Related Post