Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर हुई चर्चा

जमशेदपुर. दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को सिदगोड़ा में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और दुर्गा पूजा के लाइसेंसी शामिल हुए. इस दौरान पूजा के दौरान सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे. एसएसपी ने सभी की बातें सुनीं और संबंधित बिंदुओं को नोट किया. पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिजली, पानी, रोशनी और टेंट समेत अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी चर्चा हुई.

प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को भरोसा दिलाया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए जाएंगे.

एसएसपी ने भी पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी और पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की. बैठक में मतलू अनवर खान ने भी अपने सुझाव रखे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना तथा प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना रहा.

Related Post