Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

मंत्री दीपक बिरुवा ने सड़क सुरक्षा कार्यों की ली जानकारी

चाईबासा : झारखंड सरकार के भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने अपने आवासीय कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता राजाराम गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

बैठक के दौरान दीपक बिरुवा ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं राजाराम गुप्ता ने सदर अस्पताल चाईबासा में मरीजों और दुर्घटना में घायल लोगों की सुविधा को लेकर कई मांगें रखीं। उन्होंने अतिरिक्त नए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक व्यवस्था में सुधार करने तथा सदर अस्पताल में मनोचिकित्सक, अल्ट्रासाउंड और चर्म रोग विशेषज्ञ के स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।

इस पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जल्द आवश्यक पहल की जाएगी।

Related Post