Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

विनय जायसवाल बने भाजपा पश्चिम सिंहभूम जिला संगठन प्रभारी

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को राज्यभर के जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की। जारी सूची में पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला संगठन प्रभारी के रूप में विनय जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विनय जायसवाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा संगठन को मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से विनय जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। जिला कमेटी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी का विस्तार होगा।

यह जानकारी भाजपा पश्चिम सिंहभूम के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related Post