Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

घरेलू विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

कोडरमा। जिले के जयनगर थाना के ग्राम नवादा में घरेलू विवाद के बाद 23 वर्षीया कौशल्या कुमारी (पति अजीत यादव) ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका कौशल्या कुमारी का अपने ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मानसिक तनाव और घरेलू कलह के कारण उसने सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर प्रतीक टोपनो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। मृतका का महज दो माह का एक पुत्र है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। बताया जा रहा है कि कौशल्या कुमारी और अजीत यादव का विवाह 28 मई 2025 को था। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से संबंधित थाने में कोई लिखित आवेदन या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है

Related Post