Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

रांची में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, FIR दर्ज*

रांची ।चंपई सोरेन के नाम का सहारा लेकर राजधानी रांची में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज कुमार पासवान ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

शिकायत के अनुसार, निमाय चन्द्र चटर्जी नामक व्यक्ति ने खुद को सचिवालय धुर्वा का रिटायर्ड कर्मचारी बताया और दावा किया कि उसका दामाद चंपई सोरेन का PA है। आरोपी ने सचिवालय में अच्छी पकड़ होने की बात कहकर पथ निर्माण विभाग में लेखापाल पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

आरोप है कि निमाय चन्द्र चटर्जी, विक्की कुमार और अन्य लोगों ने मिलकर ऑनलाइन ट्रांसफर, फोन-पे, गूगल-पे और नकद के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 7 लाख रुपये वसूल लिये।

पीड़ित ने बताया कि उसे ऑनलाइन परीक्षा, मेडिकल और इंटरव्यू के नाम पर डोरंडा और मंत्रालय भवन तक बुलाया गया। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा गया, लेकिन बाद में नौकरी नहीं मिली।

जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे और अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Post