चाईबासा: धनबाद के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित 5वीं झारखंड राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम जिला किकबॉक्सिंग संघ, चाईबासा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में निमिर हेंब्रम, सोनाराम गोप, जीतन सोरेन, साहिल बारी, सुमन सौरव सिंकू और ऋतुराज गोप शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
वहीं रजत पदक जीतने वालों में सैमुअल बोइपाई, समीर होनहागा, आकाश गगराई, सोम सागर सिंकू, रितेश कुंकल, सनातन सवैया और सुधांशु बेक शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को पदक दिलाया।
इसके अलावा दूसरी श्रेणी के मुकाबलों में सनातन सवैया और सैमुअल बोइपाई ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया।
टीम की इस सफलता में कोच एवं टीम मैनेजर बालकिशन देवगम और राष्ट्रीय रेफरी आकाश हेंब्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया।

