कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत मसनोडीह गांव में 58 वर्षीया महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 7 मई की सुबह वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई हुई थी। वह सामान लेकर जब वापस आ रही थी कि इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दामोदर तूरी (पिता सोबी तुरी) अपने बाइक से वहां पहुंचे और उन्हें अपने बाइक पर घर छोड़ने की बात कह कर बैठा लिया। इसके पश्चात दामोदर तुरी उन्हें धोखे से सुनसान जगह पर बंद पड़े एक मकान में ले गया और जबरन उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी सहम गई और बीमार भी पड़ गई। इसके पश्चात उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और उनके इलाज होने के पश्चात वे लोग शनिवार को डोमचांच थाना में जाकर वहां इसकी शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही डोमचांच पुलिस अपने दल बल के साथ मसनोडीह के गरहा गांव पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

