Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

क्रिसेंट हाई स्कूल में मेधावी छात्रों के सम्मान में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

जमशेदपुर: 05 मई, मंगलवार को आजाद नगर, मानगो स्थित क्रिसेंट हाई स्कूल में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उपलक्ष्य में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की उपलब्धियों को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में स्कूल की निर्देशिका डॉ. साजिया अहमूद, प्रधानाचार्या श्रीमती एग्नेस बाँयल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। साथ ही सभी मेधावी छात्र अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

सम्मानित किए गए छात्रों में काजल कुमारी (94.2%), मालिया अख्तर (87.8%), मो. जैम्बद खान (82.8%), मो. ऐनान अंसारी (82.8%), हेमन्त रजक (82.4%), निदा शकील (81.6%), मुस्कान परवीन (81.4%), मो. युसुफ (81.2%), अलहम इमरान (79.8%), शेख शाकिब (78.6%), शीबा नाज़ (78.6%) तथा अमन महबूब (78%) शामिल हैं।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और आने वाले वर्षों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। साथ ही अभिभावकों की भूमिका को भी सराहा गया, जिन्होंने बच्चों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Post