Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

खूंटी में चलती बाइक में लगी आग, युवक और महिला बाल-बाल बचे

*खूंटी : जिले के खूंटी थाना के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इस घटना में बाइक सवार युवक और एक महिला ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चल रही थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक में पेट्रोल लीक हो रहा था, जो साइलेंसर के संपर्क में आने से आग का कारण बना। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Post