Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

कांग्रेस भवन चाईबासा में बाबू वीर कुँवर सिंह की विजयोत्सव सह जयंती मनाई गई

चाईबासा: कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह की विजयोत्सव सह जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में से एक थे। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध में महारत हासिल की थी और 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए उन्हें कड़ी चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि वे अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले और स्वतंत्रता के प्रति समर्पित एक कुशल सेनानायक थे।

उन्होंने आगे कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह का जीवन और उनका बलिदान देशवासियों को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और मातृभूमि की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनमें शिवकर बोयपाई, नारायण सिंह पुरती, अजय कुमार, गणेश किस्कु, चंद्रेश्वर मुर्मू, अमर सोय, कृष्णा चंद्र गोप, मो. अफरीदी, चंद्रशेखर प्रसाद, संजय साव, महाबीर प्रसाद, सुशील दास और विनोद खंडाईत सहित अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा उनके योगदान को याद करते हुए किया गया।

Related Post