चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पदम कुमार जैन के सहयोग से 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 24 अप्रैल से शुरू होगी। यह जानकारी संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार जिले के कुल 14 स्कूल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-ए में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा, डीपीएस पब्लिक स्कूल चाईबासा और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर शामिल हैं।
ग्रुप-बी में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, शारदा उच्च विद्यालय बड़ा बैदी और आइडियल इंग्लिश स्कूल जगन्नाथपुर को रखा गया है।
ग्रुप-सी में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चाईबासा, संत विवेका इंग्लिश स्कूल चाईबासा, इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर और मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा शामिल हैं।
ग्रुप-डी में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया और सीता नाथ महतो विद्या मंदिर सोनुआ को रखा गया है।
प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 7 बजे और दूसरा दोपहर 2 बजे से होगा। उद्घाटन मैच 24 अप्रैल को सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा और डीपीएस पब्लिक स्कूल चाईबासा के बीच खेला जाएगा।
लीग सह नॉकआउट आधार पर होने वाले सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। लीग मुकाबले 24 अप्रैल से 4 मई तक, क्वार्टर फाइनल 6-7 मई, सेमीफाइनल 8 मई और फाइनल 10 मई को खेला जाएगा।

