Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी ने बांग्ला नववर्ष पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान एवं मौसमी भट्टाचार्य को हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड्स से किया सम्मानित।

जमशेदपुर के बहुचर्चित संस्थानों में से एक दी मिलानी, बांग्ला नववर्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. उद्देश्य रहा कोलकाता से आए संगीत शिल्पी के द्वारा संगीत अनुष्ठान का आनंद. साथ ही साथ समाज में अग्रणी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को निरंतर मानव कल्याणकारी कार्य के लिए सम्मानित करना. आज ऐसे प्रतिष्ठान जो निरंतर तीस वर्षो से मानव कल्याणकारी या कहे तो मानव जीवनदाई कार्य के चलते एक अलग मुकाम हासिल किया है. रक्तदान, एसडीपी रक्तदान का महा अभियान, प्रति दिन 200 लोगों के लिए 15 वर्षो से भोजन उपलब्ध करवाना। सुदूरवर्ती गांव में सौचालय ( इज्जत घर ) का निर्माण, स्वास्थ्य शिविर, आदिवासी एवं सबर परिवार के लिए, उनके उत्थान के लिए, शिक्षा के लिए, या कहे तो धरातल में जरुरतमंदों के लिए, आपका विश्वास ही हमारा संकल्प को लेकर समर्पित, टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को संस्था के समाज के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए आज, ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान एवं मौसमी भट्टाचार्य को हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड्स से नवाजा गया। ये सम्मान श्रीलेदर बिष्टुपुर के कर्णधार एवं दी मिलानी के अध्यक्ष समाजसेवी शेखर डे ने प्रदान किया। संस्था से मंच पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, शुभेंदु मुखर्जी. उपस्थित रहे। सम्मान ग्रहण करते ही अपने लिए गए संकल्पो के साथ अरिजीत सरकार ने इसे पुरे टीम पीएसएफ को समर्पित करते हुए, दी मिलानी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Related Post