Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे वसूली मामले में डीसी ने दिए जांच के आदेश

चतरा : सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली किये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वसूली के मामले को गंभीरता से लेते हुवे डीसी रवि आनंद ने इसके जांच के निर्देश जारी किए हैं। जांच एसडीओ सदर के नेतृत्व में होगी। जिसमें सिविल सर्जन डॉ सतेंद्र सिन्हा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार और अस्पताल प्रबंधक रवि को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि इस कुकृत्य में संलिप्त कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सके। ज्ञात हो कि सदर थाना क्षेत्र के भोज्या गांव में रविवार को तालाब में डूबने से मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन्ही मृतकों के परिजनों से पोस्टमार्टम के बदले पांच हजार रुपये की अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के स्विपर नें ढाई हजार नगद और ढाई हजार रुपये ऑनलाइन वसूले हैं। ऑन लाइन वसूली के प्रमाण भी परिजनों ने दिया है।

Related Post