Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

बच्चों को दवा खिलाने के साथ ही शुरू हुआ फोकल एमडीए कार्यक्रम का उदघाटन

चतरा : चतरा के सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र सिन्हा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दवा खिलाकर फोकल एमडीए कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 20 अप्रैल से 5 मई तक संचालित किया जाएगा। 20 अप्रैल को बूथ गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात 21 अप्रैल से सहींया दीदी द्वारा अतिप्रभावित गांवों में घर-घर जाकर सभी लाभार्थियों को अपने समक्ष दवा का सेवन कराया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस फोकल एमडीए अभियान के तहत कुल 88 गांवों के 1,02,670 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान पिरामल टीम से प्रोग्राम लीडर अजीत मिश्रा, चतरा सीएचसी के एमटीएस एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related Post