Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर हाड़ीयान में दो दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ , भग्य कलश यात्रा का साथ हुआ आरंभ।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका के टांगराईन पंचायत अंतर्गत महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर एवं समिति के संयुक्त तत्वाधान मे दो दिवसीय रविवार एवं सोमवार को नारी शक्ति संवर्धन 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस भग्य आयोजन में रविवार सुबह 108 महिलाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा

भग्य कलश यात्रा निकालकर आश्रम के यज्ञ स्थल पर लाकर घट स्थापित करते हुए, गायत्री यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। इस दो दिवसीय भग्य कार्यक्रम में जमशेदपुर गोल पहाड़ी से उपस्थित प्रवचक संतोष संगम के द्वारा भक्ति गीत एवं नारी शक्ति संवर्धन एवं विश्व शांति को लेकर प्रवचन दिया गया। इस भग्य कार्यक्रम में महामाया आश्रम के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, उपाध्यक्ष मोतीलाल प्रधान, सचिव आशुतोष मंडल, कोषाध्यक्ष सुनील सीट, साहित्यकार, सुनील कुमार दे, साथ में आश्रम समिति के सदस्य गौरांग महापात्र, काली पद महापात्र, सुभाष पुराण, दीपक प्ररामाणिक, रंजीत प्रधान, रविंदर गौड़, अशोक गौड़, शिव कुमार, आदि उपस्थित रहे। मौके पर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने कहा कि इस गायत्री यज्ञ करने का उद्देश्य है विश्व कल्याण, विश्व शांति, एव महिलाओं को सशक्त बनाना , ओर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना को लेकर यह गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है।

Related Post