Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

आज हम सभी ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी से मिलकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड की समस्याओं को विस्तार से रखा।

हमने ग्राउंड की खराब स्थिति, नियमित साफ-सफाई के अभाव, तथा शादी/पार्टी जैसे निजी आयोजनों के कारण खेल गतिविधियों, मॉर्निंग वॉक एवं योग में हो रही परेशानियों को प्रमुख रूप से उठाया। साथ ही, क्षेत्र में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की आवश्यकता भी रखी गई।

उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया कि इस विषय पर टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संबंधित सरकारी विभाग से बात कर जल्द समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे।

हम सभी को उम्मीद है कि जल्द ही ग्राउंड की स्थिति में सुधार होगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 🙏

Related Post