Breaking
Sun. Jul 12th, 2026

रांची में नए ग्रामीण एसपी ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर रहेगा फोकस*

रांची :* जिले के नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण इलाकों में अपराध पर नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

नए ग्रामीण एसपी ने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Post