Breaking
Wed. May 20th, 2026

पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में मणिदीप मुखी शीर्ष पर

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में और एसआर रुंगटा ग्रुप के सहयोग से आयोजित 15वीं पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन चक्र के मुकाबले खेले गए।

रूंगटा गार्डन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पांचवें चक्र में बोर्ड नंबर एक पर राजेश कुमार और बसंत खण्डेलवाल के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। बोर्ड नंबर दो पर मणिदीप मुखी ने कुश मूंदड़ा को हराया। बोर्ड नंबर तीन पर रॉबिन महतो ने उमेश साहू को परास्त किया। बोर्ड नंबर चार पर आदित्य वर्धन शर्मा ने शीर्ष वरीय शत्रुघ्न सिंह को हराया।

बोर्ड नंबर पांच पर नरेंद्र नाथ पांडे ने मनीष शर्मा को हराया।

छठे चक्र में बोर्ड नंबर एक पर मणिदीप मुखी ने रॉबिन महतो को, बोर्ड नंबर दो पर राजेश कुमार ने दिव्य कांत पाणिग्रही को, बोर्ड नंबर तीन पर बसंत खंडेलवाल ने आदित्य वर्धन शर्मा को, बोर्ड नंबर चार पर नरेंद्र नाथ पांडे ने कमल किशोर देवनाथ को और बोर्ड नंबर पांच पर उमेश साहू ने एकांश शाह को हराया।

छह चक्रों के बाद मणिदीप मुखी 6 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं राजेश कुमार, बसंत खंडेलवाल और नरेंद्र नाथ पांडे 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक जयंत कुमार भुइयां, सहायक निर्णायक विक्रम कुमार और जुएल गगराई हैं। आयोजन में संयोजक सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, जहांगीर आलम, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, हर्ष शर्मा, सूरज टीयू, पुरुषोत्तम सराफ और अनंत लाल विश्वकर्मा मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि अगले दिन दो और चक्र खेले जाएंगे, जिसके बाद शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

Related Post