Breaking
Fri. Aug 21st, 2026

परीक्षा परिणाम से आहत छात्र ने दी जान, चाईबासा में मचा हड़कंप

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक स्कूली छात्र ने खराब परीक्षा परिणाम से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान टुंगरी निवासी रौनक प्रधान के रूप में हुई है, जो सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 विज्ञान का छात्र था। वह अविनाश प्रधान का पुत्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को विद्यालय द्वारा कक्षा 11 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि रौनक को कई विषयों में अपेक्षा से काफी कम अंक मिले थे, जिससे वह काफी तनाव में आ गया था। इसी मानसिक दबाव में उसने दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

वहीं चाईबासा मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post