Breaking
Fri. Jun 19th, 2026

जमशेदपुर में प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता शिविर आज, विशेषज्ञ डॉ. रमेश तिवानी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

जमशेदपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की ओर से लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और बिना दवाइयों के स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार 12 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के पास 4, इनर सर्किल रोड स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में किया जाएगा। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. रमेश तिवानी (भोपाल) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और लोगों को प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी देंगे।

डॉ. रमेश तिवानी योगा में पीएचडी, एम.फिल और एमएससी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं तथा वे भोपाल स्थित संत हिरदाराम योग एवं नेचर क्योर हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। शिविर के दौरान वे बताएंगे कि किस प्रकार सही भोजन शैली और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।

कार्यक्रम में कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सोरायसिस, किडनी संबंधी समस्याओं सहित 75 से अधिक बीमारियों के प्राकृतिक उपचार और जीवनशैली में बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि सही खानपान और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति स्वयं भी अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकता है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जागरूकता शिविर में शामिल होकर प्राकृतिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण ज्ञान का लाभ उठाएं। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए 9234766511 और 8987739800 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post