Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

श्री जगन्नाथ महाप्रभु के भव्य मंदिर के भूमि पूजन एवं देश के महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान में टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान।

जमशेदपुर—–

जमशेदपुर शहर के लिए गर्व का क्षण रहा. देश के महामहिम राष्ट्रपति जी का शहर में आगमन एवं साथ ही साथ श्री श्री जगन्नाथ मंदिर का भूमिपूजन। बही टीम पीएसएफ ने देश के महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान में, एवं श्री जगन्नाथ महाप्रभु को समर्पित, टाटा स्टील कर्मी रक्तवीर धीरज कुमार सिंह ने अपना 50 बां स्वैच्छिक रक्तदान को एसडीपी रक्तदान के जरिए पुरा किया। इसी के साथ सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ का 1767 बां एसडीपी रक्तदान, महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान में, श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु को समर्पित हो गया। रक्तदान के पश्चात रक्तवीर धीरज कुमार सिंह को शाॅल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन सुबीर बनर्जी, रवि शंकर पात्रो, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, शतकवीर रक्तदाता कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई उपस्थित रहे।

Related Post