Breaking
Thu. May 28th, 2026

तांतनगर में माघे पर्व के दौरान नाबालिग से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर थाना क्षेत्र में माघे पर्व के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।शनिवार को लड़की अपनी सहेली के घर तांतनगर ओपी क्षेत्र में माघे पर्व मनाने गई थी। वहां आरोपियों ने मौका पाकर उसे अगवा कर लिया। सुनसान जगह ले जाकर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और बदहवास हालत में छोड़ फरार हो गए।हिम्मत जुटाकर पीड़िता घर लौटी और माता-पिता को सारी घटना बताई। परिजनों ने रविवार को मंझारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। चाईबासा एसएसपी अमित रेनू के निर्देश पर तांतनगर थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से छापेमारी में तीनों नामजद आरोपी पकड़े गए।पुलिस ने पीड़िता के बयान और आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट तथा सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त चार्जशीट दाखिल कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

Related Post