Breaking
Thu. May 28th, 2026

रायबरेली में शादी के लिए जाते कार पलटने से तीन की मौत, दो घायल

यूपी ।रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र में परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर बुधवार सुबह किरही नाला के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतकों में बुलंदशहर जिले के थाना चांदपुर के मंशागढ़ी नगलिया निवासी मुकेश पुत्र रनवीर, उनका बेटा दिव्यांश और साला अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद के जिरौली गांव निवासी रामू पुत्र सुभाष शामिल हैं। ये सभी प्रतापगढ़ के सांगीपुर के पूरे तिलकदास लखनपुरसूर निवासी चंदन मिश्रा की बहन ज्योति मिश्रा की शादी में शामिल होने ट्रेन से आ रहे थे।चंदन मिश्रा अपने दोस्त दीपांशु पटवा के साथ कार से रायबरेली रेलवे स्टेशन पर उन्हें लेने गए थे। स्टेशन से सभी को वापस लाते समय गोपालपुर गांव के पास किरही नाला पर कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में पीछे बैठे मुकेश, दिव्यांश और रामू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन मिश्रा और दीपांशु घायल हो गए।सूचना पर डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज और चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा, परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Post