Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर लगभग खत्म, श्रीलंका ने 8 विकेट से रौंदा, निसांका का शतक*

श्रीलंका: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में सहमेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद डाला. इस जीत के साथ ही जहां श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचने का सपना लगभग चूर हो गया है.

यानी ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप सफर भी खत्म हो गया है. इस मैच में खास बात ये भी रही की इसमें विश्वकप 2026 का पहला शतक भी आया. ये सेंचुरी पथुम निसांका के बल्ले से आई. जिन्होंने 52 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा.

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने 182 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा था. जिसे श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया. बता दें कि इससे पहले जिम्बॉब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.

Related Post