Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

**चाकुलिया में नहर से अधेड़ का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब माटियाबांधी पंचायत अंतर्गत खड़ियासोल और धालभूमगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर गांव के बीच स्थित चांडिल मुख्य बांयी नहर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर निवासी शत्रुध्न हांसदा (50 वर्ष) के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने सुबह नहर में शव तैरता देखा, जिसके बाद देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए आवश्यक छानबीन की और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post