Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

एसबीआई मुख्य शाखा से निकासी कर जा रही महिला से 50 हजार की छिनतई*

चतरा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर भाई के घर झुमडा जा रही एक महिला से बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार दो अपराधी मारवाड़ी मुहल्ला के पास से दोपहर करीब दो बजे महिला का थैला छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद महिला काफी परेशान है. जानकारी के अनुसार महिला एसबीआई मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये निकालने के बाद अपने भाई के घर जा रही थी. इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के हाथ से थैला छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए. घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

Related Post