Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

लापता महिला का शव 13 दिन बाद अर्धनग्न अवस्था में बरामद

बोकारो। सेक्टर 2A से मर्निंग वाक के क्रम में विगत 20 जनवरी 2026 को लापता हुई 55 वर्षीय नमीता देवी का शव सीएचसी चंदनकियारी के बगल स्थित सुनसान तालाब के बगल में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी बोकारो हरविंदर सिंह समेत जिले के कई थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल सीएचसी के बगल स्थित इँदटांड़ तालाब के पास पहुंचे । मृतक महिला के पुत्र अमर गोप ने अपनी मां के दांत व चुड़ी देखकर पहचान किया। एसपी बोकारो ने बताया कि महिल का शव अर्धनग्न व शरीर के कुछ अंश जला हुआ अवस्था में पाया गया है। एसपी ने बताया कि संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि महिला के साथ दुश्कर्म के बाद हत्या किया गया होगा एफएसएल जांच के साथ साथ डॉक् स्कायाड टीम व अन्य तकनीकि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद की बात कही। मृतक महिला के पति सेल के कर्मचारी हैं । शव मिलते ही कई तरह की जांच एजेंसी पहुंची और अपने काम में जुट गई। मृतक महिला का मायके पुरूलिया जिले के पाड़ा थाना के पोड़ासिड़ी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार चंदनकियारी के एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस साथ ले गई है। मृतक महिला के परिजन ने उसी दिन सिटी थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था।

Related Post