Breaking
Wed. Apr 29th, 2026

बोकारो गुरुकुल स्कूल गैराज में आगजनी: चार बसें-टाटा मैजिक राख, 1.80 करोड़ की क्षति

बोकारो। जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आमतल काशीझरिया में गुरुकुल पब्लिक स्कूल के गैराज में गुरुवार रात साढ़े 10 बजे असामाजिक तत्वों ने चार बसें और एक टाटा मैजिक को आग लगा दी। तीन बसें व टाटा मैजिक पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि कर्मचारियों ने एक बस को बचाया। स्कूल निदेशक कृष्ण गोपाल पांडेय ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये की क्षति बताई।घटना से पहले तत्वों ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे, ताकि कोई साक्ष्य न बचे। रोज की तरह गुरुवार को स्कूल बंद होने पर चालक बसें गैराज में खड़ी कर चले गए। गैराज के पास कमरे में सो रहे प्रहरी देवीलाल महतो को अचानक आवाज सुनाई दी। दरवाजा बाहर से कुंडी लगा होने से खुला नहीं, इसलिए खिड़की से झांका तो बसें धधक रही थीं।प्रहरी ने फौरन निदेशक को फोन किया। पांडेय दौड़े, लेकिन उनका दरवाजा भी बाहर से बंद था। होस्टल के एक बच्चे से कुंडी खुलवाई, फिर प्रहरी को बाहर निकाला। हो-हल्ला मचाने पर अन्य लोगों, पुलिस व अग्निशमन दस्ते को सूचना दी। कर्मचारियों ने जद्दोजहद कर चौथी बस को आग से बचा लिया। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, निदेशक ने बिना किसी पर शक जाहिर किए प्राथमिकी व सख्त कार्रवाई की मांग की।अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, पुनीत अनिकेत कुमार, सअनि अनील सिंह, इंस्पेक्टर अमित कुमार व डॉग स्क्वायड पहुंचे। वाटर पार्क सीसीटीवी खंगाला, लेकिन फुटेज नहीं मिली।जले वाहनों के नंबर: जेएच09बीके3319 (53-सीटर), जेएच09एबी1239 (33-सीटर), जेएच09बीएल4950 (52-सीटर), जेएच09बीके4033 (टाटा मैजिक), एक नई बस (रजिस्ट्रेशन लंबित)।

Related Post