Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

हत्या का मामला पकड़ रहा तूल, ग्रामीणों ने की बैठक

कोडरमा ।। जयनगर प्रखंड के पिपचो बाजार के समीप बेको निवासी सुभाष राणा हत्याकांड में दो लोगों को छोड़े जाने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिपचो में समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल कोडरमा पुलिस अधीक्षक से भेंट कर निष्पक्ष जांच की मांग करेगा तथा मुख्यमंत्री, डीजीपी एवं अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। न्याय नहीं मिलने पर जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना और जरूरत पड़ने पर रांची पटना मुख्य मार्ग जाम करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में भाकपा माले नेता इब्राहिम अंसारी, सुरेंद्र भाई मोदी, राजकुमार पासवान, बलदेव यादव, भीम यादव, सोनिया देवी, महावीर यादव, सुर्यदेव राणा, हीरामन मिस्त्री, अयुब खान, सलीम अंसारी, शमशाद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Post