Breaking
Sat. Aug 22nd, 2026

जुड़ी पंचायत में खुलेगा नि:शुल्क कोचिंग व कंप्यूटर सेंटर, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास।

पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर जुड़ी पंचायत अंतर्गत हाता के भेलाईटांड़ में नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस के संचालन के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास शनिवार को विधायक संजीव सरदार के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर, विधि विधान से किया गया। इस कोचिंग सेंटर में कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।

शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है। यह न केवल हमें ज्ञान देती है, बल्कि सही और गलत में अंतर समझने की क्षमता भी विकसित करती है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस का संचालन उनका चुनावी वादा था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। पोटका में पहले ही डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जा चुका है और दर्जनों स्कूल भी +2 में अपग्रेड किए जा रहे है, कुछ ही महीनों में पोटका विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना लेगा. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। इस मौके पर मुखिया सुकलाल सरदार, मुखिया कार्तिक मुर्मू, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, विधासागर दास, हितेश भगत, बिरेन पात्र, रमेश सोरेन, रोहितोष पाल, फलिन्दर गोप, जिकरुल होदा, डोबो चाकिया आदि उपस्थित रहे।

वाईट—संजीव सरदार –विधायक पोटका।

Related Post