Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

जमशेदपुर: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बधाई संदेश जारी करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्री नितिन नबीन जी का समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सार्वजनिक जीवन में उनका समर्पण भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूती मिलेगी।

काले ने कहा कि वे परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि श्री नितिन नबीन जी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी सफलता के साथ करें और उनका कार्यकाल पार्टी एवं राष्ट्रहित में ऐतिहासिक सिद्ध हो।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने समस्त झारखंड की ओर से भी नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Post