Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

विशेष जरूरतों वाले युवाओं के उत्सव की तैयारी, माताओं का मजबूत संकल्प बना मिसाल

जमशेदपुर. बिना किसी विशेष स्थान, म्यूज़िक सिस्टम या ट्रेनर के केवल मजबूत हौसलों के दम पर विशेष जरूरतों वाले बच्चों और युवाओं की माताएँ इस बार भी एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। 9 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे गोलमुरी स्थित उत्कल समाज में “विशेष क्षमताओं के उत्सव” का आयोजन होगा। पिछले तीन वर्षों से यह माताएँ स्वयं ही अभ्यास से लेकर कार्यक्रम की पूरी आर्थिक व्यवस्था तक संभालती आई हैं, और हर वर्ष की तरह इस बार भी एक मनमोहक प्रस्तुति की तैयारी है। मदर्स विंग की प्रतिनिधि डॉ. निबेदिता ने बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त (DC) से एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जहाँ बच्चों के लिए नियमित वोकेशनल गतिविधियाँ चलाई जा सकें। उन्होंने आशा जताई कि शासन और प्रशासन इस समुदाय की आवश्यकता को समझते हुए जल्द ही एक सुगम और सुलभ स्थान उपलब्ध कराएगा। माताओं का यह समर्पण न केवल अपने बच्चों के प्रति प्रेम का उदाहरण है बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी कमी को अवसर में बदला जा सकता है।

Related Post