Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

जमशेदपुर के युवा पावरलिफ्टर मानगो निवासी सौरभ गोराई ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर के युवा पावरलिफ्टर मानगो निवासी सौरभ गोराई ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।

बेंगलुरु में आयोजित WPC ओपन नेशनल चैम्पियनशिप में सौरभ ने जूनियर आयु वर्ग और 90 किलोग्राम वजन वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने 180 किलोग्राम स्क्वाट, 110 किलोग्राम बेंच प्रेस तथा 210 किलोग्राम डेडलिफ्ट सफलतापूर्वक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सौरभ की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनकी माँ दीपा और पिता तरुण गोराई का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। परिवार के सहयोग और सौरभ की लगन से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

Related Post