Breaking
Sun. May 10th, 2026

कांड्रा में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया प्लांट कर्मी, गंभीर रूप से घायल

कांड्रा।सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि सुभाष अपनी मोटरसाइकिल समेत हाइवा के नीचे फंस गए और वाहन उन्हें करीब 30 फीट तक घसीटता चला गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुभाष को हाइवा के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत जमशेदपुर के एक अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्घटनास्थल की सड़क बेहद संकरी है, जिस वजह से भारी वाहनों के गुजरने पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Post