Breaking
Sun. Dec 7th, 2025

फोटोग्राफर एसोसिएशन जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, शपथ ग्रहण और हैंडओवर समारोह सम्पन्न

जमशेदपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं हैंडओवर समारोह रविवार को काशीडीह स्थित चंद्रवंशी भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरानी कमेटी ने विधिवत रूप से नई टीम को संगठन का सम्पूर्ण कार्यभार सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी ने नए अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को जिम्मेदारी हस्तांतरित की। शपथ ग्रहण के दौरान नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। पूर्व सचिव रुपेश कुमार और कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार ने पूर्ण लेखा-जोखा, बैंक संबंधी दस्तावेज और प्रशासनिक अभिलेख सुव्यवस्थित तरीके से नई कार्यकारिणी को प्रदान किए।

समारोह में एसोसिएशन के संरक्षक मंडल की भी घोषणा की गई। इस दौरान अशोक कुमार, रूपेश कुमार, महेश कुमार और मुकेश प्रसाद को संरक्षक प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नई कार्यकारिणी में आनंद कुमार सिंह को अध्यक्ष, कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष, दलजीत सिंह को सचिव, राजेश प्रसाद और बलराम सरदार को सह सचिव, शिव शंकर गोराई को कोषाध्यक्ष तथा विनय कुमार को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रणजीत सिंह गवरी, ओमप्रकाश शाह, हरि नारायण प्रसाद, नंदू रजक, रजनीश उपाध्याय, रवि कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारी सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक फोटोग्राफर शामिल हुए और नई कार्यकारिणी के गठन के इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने।

Related Post