Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

बिहार में भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत पर जश्न, बच्चों के साथ खुशी मनाते दिखे जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा

जमशेदपुर। शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली बंपर जीत की खुशी जमशेदपुर में भी देखने को मिली। परिणाम आने के बाद बागबेड़ा में उत्साह का माहौल बन गया, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ विजय उत्सव मनाया।

जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर खुशी साझा की। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की जीत है। सुबोध झा ने कहा कि बिहार की जनता ने फिर साबित किया है कि वह स्थिर सरकार, विकास की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश में सकारात्मक राजनीति को मजबूत करेगी और भाजपा गठबंधन आने वाले समय में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उत्सव में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

Related Post