Breaking
Sun. May 10th, 2026

धलभूमगढ़ में रेलवे लाइन पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित धलभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ श्मशान घाट के पास स्थित रेलवे लाइन अंडरपास पुलिया के ऊपर शुक्रवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों शवों की स्थिति बुरी तरह क्षत-विक्षत बताई जा रही है।सूचना मिलते ही धलभूमगढ़ थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। दस्तावेजों के आधार पर मृतक युवक की पहचान मंगल टुडू, पिता गणेश चंद्र टुडू, निवासी बाबईदा, थाना राउतारा, धलभूमगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, मृतका की पहचान जोबा रानी किस्कू, पिता लूंदरा किस्कू, निवासी सड़कगुटू, थाना मुसाबनी के रूप में की गई।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत दुर्घटनावश हुई है या किसी अन्य कारण से। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Post